इस दिन शुरू होगी शिमला-चंडीगढ़, गगल के लिए हवाई सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ और गगल तक जाने वाले लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। नौ जून से जुब्बड़हट्टी (शिमला) एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और गगल के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। आईआईसी टेक्नालॉजी लिमिटेड हैदराबाद और हिमाचल हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड मनाली के सहयोग से हवाई सेवाएं देंगी।
शिमला के अलावा कुल्लू से चंडीगढ़ और गगल से चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। नौ जून को प्रदेश के शहरी विकास विभाग मंत्री सुधीर शर्मा शिमला में हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 15 जुलाई तक फिलहाल हवाई सेवाएं दी जाएंगी।
आगामी शेड्यूल को लेकर बाद में फैसला होगा। हिमाचल हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड मनाली के निदेशक बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि नौ जून से चंडीगढ़ से शिमला, कुल्लू और धर्मशाला को हवाई उड़ानें भरी जाएंगी।
यह रहेगा किराया
चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए सुबह 8:50 बजे, कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए सुबह 9:50 बजे, चंडीगढ़ से शिमला के लिए 10:50 बजे, शिमला से गगल के लिए सुबह 11:30 बजे, गगल से शिमला दोपहर 1:00 बजे और शिमला से चंडीगढ़ के लिए दोपहर बाद 2:30
बजे उड़ानें भरी जाएंगी। शहरी विकास विभाग मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि हवाई सेवाएं शुरू होने से जहां प्रदेश में बेहतर हवाई संपर्क सुदृढ़ होगा, वहीं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
वेबसाइट से होगी बुकिंग
हवाई सेवा का लाभ लेने वाले लोगों को airhimalayas.com पर लॉग इन करना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी देने के बाद एयरक्राफ्ट में सीट बुक होगी।
किराया (सभी टैक्स जोड़कर)
चंडीगढ़ से शिमला : 2499 रुपये प्रति सीट
शिमला से गगल : 7999 रुपये प्रति सीट
गगल से चंडीगढ़ (वाया शिमला): 9999 रुपये प्रति सीट
कुल्लू से चंडीगढ़ (डायरेक्ट) : 7999 रुपये प्रति सीट