फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla byaper mandal chunav schdule ready

व्यापार मंडल चुनाव : आज जारी होगी दावेदारों की अंतिम सूची

Mon, 30 Aug 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
shimla byaper mandal chunav schdule ready
shimla byaper mandal chunav schdule ready
एक दूसरे को मनाने में दिनभर जुटे रहे कारोबारी नेता, गरमाया रहा चर्चाओं का बाजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल की कमान संभालने के लिए चारों गुटों के कारोबारी नेता सोमवार को एक दूसरे को मनाने में लगे रहे। दिनभर बाजार में अटकलों और चर्चाओं का दौर जारी रहा।
सुबह चर्चा रही कि अध्यक्ष पद के दावेदार कंवलजीत सिंह और ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरजीत मंगा के बीच पैनल को लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन शाम को कंवलजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव लड़ेंगे, उनकी दूसरे किसी गुट से कोई बात नहीं हुई है। शाम के समय व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और ट्रांसपोर्ट यूनियन के बीच बातचीत होने और संयुक्त पैनल उतारने को लेकर चर्चाओं का माहौल गरमाया रहा। लेकिन दोनों पैनल में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में दोनों गुटों के कारोबारी नेता चुनाव लड़ेंगे, इस पर मंगलवार शाम को ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, दोनों गुट अभी अलग अलग चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। मंगलवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में मंगलवार शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कुल कितने दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। अभी कुल चार गुटों के 20 कारोबारी नेता चुनाव मैदान में है। चारों ही चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

12 को होगा चुनाव, कल से प्रचार
शिमला व्यापार मंडल का चुनाव 12 सितंबर को होगा। मंगलवार शाम प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद बुधवार से सभी कारोबारी नेता अपने-अपने पक्ष में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। चुनाव के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी मिलेगी या नहीं, इस पर भी मंगलवार को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव कमेटी अध्यक्ष अश्वनी मिनोचा ने कहा कि सोमवार को किसी कारोबारी ने नाम वापस नहीं लिया है। मंगलवार शाम अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed