{"_id":"60daceff439c6438eb1ecd33","slug":"shillai-road-accident-all-the-happiness-of-marriage-turned-into-mourning-someone-lost-their-son-and-someone-s-forehead-sindoor-erased","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई सड़क हादसा: मातम में बदल गई शादी की सारी खुशियां, गांव में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई सड़क हादसा: मातम में बदल गई शादी की सारी खुशियां, गांव में नहीं जले चूल्हे
Tue, 29 Jun 2021 01:14 PM IST
Krishan Singh
जगत सिंह तोमर, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
जगत सिंह तोमर, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:14 PM IST
सार
पशोग सड़क हादसे ने पूरे गिरिपार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक ही गांव के आठ लोगों समेत 11 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में कुलदीप दूल्हा पक्ष के परिवार से संबंधित थे। बताया जा रहा है कि वह दूल्हे के चचेरे भाई थे।
विज्ञापन
टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दुर्गम टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव में हुए सड़क हादसे के बाद समूचे गिरिपार क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। चढ़ेऊ गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। इस भयावह हादसे में किसी ने अपना लाल खोया तो किसी के माथे का सिंदूर मिट गया। गुप अंधेरे में पसरे इस सन्नाटे में परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी के आंसू निकल रहे हैं।
विज्ञापन
पशोग सड़क हादसे ने पूरे गिरिपार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक ही गांव के आठ लोगों समेत 11 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में कुलदीप दूल्हा पक्ष के परिवार से संबंधित थे। बताया जा रहा है कि वह दूल्हे के चचेरे भाई थे। दुल्हन लेकर वापस आने के बाद गांव में जश्न का माहौल रहना था लेकिन हादसे के बाद परिस्थितियां बदल गईं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं तो मानों सुधबुध ही खो बैठी हैं। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, एसडीएम शिलाई राकेश सिंघा, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिजनों के साथ है। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
बली राम ने खोए दो पुत्र
इस हादसे में कई परिवारों के चिराग बुझ गए। चढ़ेऊ निवासी बली राम पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उसके दोनों पुत्र प्रवेश और सुरेश इस हादसे का शिकार हो गए। सुबह बरात में गए दोनों भाई शाम को घर लौट कर नहीं आए। दोनों की मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।