फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiksha Samvad' program organized at Portmore School

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Samvad' program organized at Portmore School
शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में शिक्षा विभाग की पहल के तहत शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था। कार्यक्रम में अभिभावकों की विद्यार्थियों से संबंधित समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा ने की। प्रधानाचार्य जयदेव नेगी, सभी शिक्षक, एसएमसी सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। डॉ. देशराज शर्मा ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। शिक्षा संवाद के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य जयदेव नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article