फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shastri teacher Batch wise Bharti postponed by elementary education department

Himachal News: प्रदेश में शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती हुई स्थगित

Sat, 18 Nov 2023 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:17 AM IST
सार

प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पड़े शास्त्री शिक्षकों के रिक्त पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए बीते दिनों शेड्यूल जारी किया था और शुक्रवार को भर्ती स्थगित कर दी।

विज्ञापन
shastri teacher Batch wise Bharti postponed by elementary education department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री शिक्षकों के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती स्थगित कर दी गई है। भर्ती नियमों पर कई आपत्तियां आने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग रोकी है। अब सरकार से चर्चा करने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल दोबारा जारी होगा। जिन जिलों में काउंसलिंग हो चुकी है, इसके बारे में भी सरकार से मंजूरी लेने के बाद फैसला होगा। जिला शिमला में भर्ती प्रक्रिया आधे में लटक गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पहले दिन 283 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में हिस्सा ले सके। प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पड़े शास्त्री शिक्षकों के रिक्त पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए बीते दिनों शेड्यूल जारी किया था और शुक्रवार को भर्ती स्थगित कर दी। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने सभी उप निदेशकों को प्रक्रिया तुरंत रोकने काे कहा है।
विज्ञापन


आदेशों में कहा गया है कि काउंसलिंग की तिथि पुन: तय कर अधिसूचित कर दी जाएगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में काउंसलिंग प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है। शिमला में शुक्रवार और शनिवार को काउंसलिंग करवाई पूरी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार शास्त्री डिग्री धारक कर रहे नए नियम लागू करने का विरोध 
बैचवाइज भर्ती में नए भर्ती एवं पदोन्नति नियम लागू किए जाने का विरोध हो रहा है। बेरोजगार शास्त्री डिग्री धारकों की मांग है कि सिर्फ शास्त्री डिग्री धारकों को ही पुराने नियमों के अनुसार पात्र मान कर भर्ती की जाए। इसको लेकर उन्होंने राजधानी में प्रदर्शन किया था। बीएड, बीए में संस्कृत पढ़ चुके बेरोजगारों ने भी आपत्तियां दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed