फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sharad Garg studied online along with job and became gold medalist.

Sirmour News: शरद गर्ग ने नौकरी के साथ की ऑनलाइन पढ़ाई और बने गोल्ड मेडलिस्ट

Fri, 03 Nov 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 07:02 PM IST
सार

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के शरद गर्ग ने नौकरी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखते हुए एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 

विज्ञापन
Sharad Garg studied online along with job and became gold medalist.
शरद गर्ग बने गोल्ड मेडलिस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के शरद गर्ग ने नौकरी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखते हुए एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल किया है। शरद को भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) दिल्ली में भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शरद ने 2021-23 बैच में अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में कार्यपालक स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है।

विज्ञापन


उन्होंने नौकरी के साथ साथ एमबीए की पढ़ाई पूरी की। मौजूदा समय में शरद गर्ग गुरुग्राम की एक कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। पिता संजय गर्ग ने बताया कि शरद बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहे हैं। उन्होंने 2007-11 तक एनआईटी जयपुर से बीटेक मेकेनिकल में पढ़ाई पूरी की। नौकरी के दौरान उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई की और गोल्ड मेडल हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed