फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta want complete van on onion export

प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध : शांता

Fri, 04 Jul 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 04 Jul 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shanta want complete van on onion export

पूर्व केंद्रीय खाद्य मंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्याज के निर्यात पर जल्द प्रतिबंध लगा देना चाहिए। स्टेट कारपोरेशन और निजी आयातकर्ताओं को सस्ता प्याज आयात करने की अनुमति दी जाए जिससे देश में प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि न हो सके।

विज्ञापन


शुक्रवार को शांता कुमार ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर उनकी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लंबी वार्ता हुई है। महंगाई का मुख्य कारण प्याज का निर्यात है। इस पर जल्द प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। प्याज के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाए और सस्ता प्याज आयात करने के लिए विशेष रियायत दी जाए तो कोई व्यापारी भंडारण करेगा ही नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के शासन काल में जब वह खाद्य मंत्री थे तो तब भी प्याज के मूल्यों में दो बार वृद्धि हुई थी। 24 घंटे के अंदर प्याज के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर उन्होंने मूल्यों पर अंकुश लगाया और प्याज के मूल्य नीचे आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक के व्यापारियों के आंदोलन के बाद उनका एक शिष्टमंडल शरद पवार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला था। वाजपेयी ने स्पष्ट कह दिया था कि कुछ व्यापारियों के लाभ के कारण करोड़ों लोगों को प्याज महंगा नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed