{"_id":"4962d00ec64bc54d491826dc96a931a3","slug":"shanta-kumar-will-take-a-villege-from-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के गांव को संवारेंगे पूर्व सीएम शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के गांव को संवारेंगे पूर्व सीएम शांता कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के सांसद शांता कुमार आदर्श ग्राम योजना के तहत पहले जिला चंबा का गांव चुनेंगे। अभी तक उन्होंने गांव का नाम फाइनल नहीं किया है। वह पहले दौर में जिला चंबा के एक गांव को गोद लेंगे।
विज्ञापन
शांता कुमार ने कहा कि वे 2014 में जिला चंबा के एक गांव को गोद लेंगे। गांव के विकास में सांसद निधि के साथ प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा। गांव में पानी, बिजली व शिक्षा का हर विकास होगा।
विज्ञापन
बकौल, शांता चंबा जिले में अभी ऐसे पिछड़े गांव हैं, जहां विकास की कमी है। यह देख ही उन्होंने चंबा जिला का गांव गोद लेने का मन बनाया है ताकि चुने हुए गांव में विकास को एक नई दिशा दी जा सके।
विज्ञापन
अभी उन्होंने गांव का नाम फाइनल नहीं किया है। इसका फैसला वह 15-20 दिन के भीतर लेंगे।