{"_id":"59f5bafe4f1c1b59678b8521","slug":"shanta-kumar-targets-himachal-govt-over-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांता का वार- पांच साल में कांग्रेस ने केवल बढ़ाया भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांता का वार- पांच साल में कांग्रेस ने केवल बढ़ाया भ्रष्टाचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने कहा है कि भाजपा विस चुनाव में सिद्धातों को लेकर उतरी है। किसी व्यक्ति विशेष के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही। केंद्र में भाजपा की सरकार काबिज है इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही विकास का पहिया और गति से दौड़ेगा।
विज्ञापन
शांता कुमार ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार पांच साल में कुछ नहीं कर पाई। विकास को लेकर वोट तो कांग्रेस ने 2012 में ले लिए लेकिन जनता के वोट का ऋण नहीं चुका सकी। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
अब मुश्किल ही लड़ूंगा विस चुनाव : शांता
शांता ने आगामी लोस चुनावों को लेकर कहा कि वे लोस चुनाव अब मुश्किल ही लड़ें। सांसद ने कहा कि चंबा में सीमेंट प्लांट बेहद जरूरी है।
केंद्र सरकार ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए थे लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस मामले में सुस्त बनी रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही चंबा के सिकरीधार सीमेंट प्लांट शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन