फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement over salary of politician.

नेताओं की नींद उड़ा देगा शांता कुमार का ये नया बयान

Mon, 03 Aug 2015 08:42 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement over salary of politician.

लैटर बम फोड़ने के बाद शांता कुमार ने एक और बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर एक बार फिर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की बात कही है।

विज्ञापन


शांता ने कहा कि जब संसद में काम ही नहीं होगा तो वेतन किस बात का। उन्होंने कहा कि संसद में शोर मचाने के पैसे नहीं मिलने चाहिए। गौरतलब है कि संसद में कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए हंगामा किया था। संसद सत्र से ठीक पहले अमित शाह को पत्र लिखकर चर्चा में आने वाले शांता का ये नया बयान भी बहस खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

शोकसभा या शोरसभा बन चुकी है लोकसभा

shanta kumar statement over salary of politician.

शांता ने कहा कि कांग्रेस ने संसद की गरिमा की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। दिल्ली से जारी बयान में शांता ने कहा कि कांग्रेस खुली बहस से भाग रही है। संसद में गतिरोध चरम पर है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी प्रतिनिधि सभा में इस दृश्य से विश्व भर में भारत का सिर नीचा हो रहा है।

दुर्भाग्य से यह लोकसभा शोकसभा या शोरसभा बन चुकी है। केवल शोक प्रस्ताव के समय दो मिनट का मौन होता है अन्यथा शोर ही सुनाई देता है। उन्होंने कहा कि देश में 60 करोड़ लोग एक हजार रुपये महीना कमाकर गुजारा कर रहे हैं। 11 करोड़ लोग भुखमरी से दम तोड़ रहे हैं। ऐसे देश के चुने हुए प्रतिनिधियों को केवल शोर मचाने के लिए वेतन और भत्ता नहीं दी जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed