{"_id":"5dea3e118ebc3e54cf09d6a0","slug":"shanta-kumar-statement-over-onion-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर शांता कुमार ने जताई चिंता, ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर शांता कुमार ने जताई चिंता, ये कहा
Fri, 06 Dec 2019 05:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आए दिन बढ़ रहीं प्याज की कीमतों को लेकर पूर्व केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय को प्याज की कीमतों को लेकर समय पर कदम उठाना चाहिए था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहते उनके कार्यकाल में खाद्य वस्तुओं की महंगाई पर आए दिन उनके विभाग के सचिव से अन्य विभागों के सचिवों की बैठक होती थी।
विज्ञापन
आवश्यक चीजों की एक रिपोर्ट बनाई जाती थी। उत्पादन या खराब मौसम में घाटा तथा उसका एक्सपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट ली जाती थी। सभी विभागों के मंत्रियों को रिपोर्ट भेजी जाती थी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्याज का उत्पादन कम होने की रिपोर्ट संबंधित विभाग से उन्हें दिन में करीब 12 बजे मिली थी। शाम को बैठक कर प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
हफ्ते में ही प्याज को आयात किया गया। जमाखोरों के चलते चीनी की कीमतें बढ़ने लगीं। उन्होंने विभाग के साथ बैठक की तो उन्होंने छापामारी करने से मना कर दिया। लिहाजा, पूर्व पीएम वाजपेयी की मंजूरी लेकर विदेशों से चीनी का पांच लाख टन आयात का ऑर्डर किया। इसका निर्यात भी बंद कर दिया। लिहाजा, ऑर्डर जाते ही जमाखोरों ने अपनी चीनी बाहर निकाली और यह सस्ती हुई थी। चीनी के निर्यात पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शरद पवार ने उनकी शिकायत वाजपेयी से की थी, लेकिन उनकी गई रिपोर्ट पर वाजपेयी ने सही माना था।
विज्ञापन