फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement over increasing population

बढ़ती आबादी से बढ़ रही बेरोजगारी और गरीबी: शांता

Thu, 01 Aug 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement over increasing population

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने गरीबी और बढ़ती आबादी को देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। दोनों की समस्याएं बेरोजगारी को बढ़ाने का भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि इन दोनों समस्याओं को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार पत्र लिख चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों ज्वलंत समस्याओं पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार और धरातल पर कुछ प्रयास करेगी।
विज्ञापन


शांता ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी की समस्या कई क्षेत्रों में बर्बादी का कारण बनती जा रही है। गरीबी की मजबूरी में गरीब प्रदेशों की बेटियां बेची और खरीदी जाती हैं। विदेशों में भी भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा मामला ऊना जिले में सामने आया है जहां पर एक असम की एक युवती को मानव तस्करी और देह व्यापार के दलदल में धकेला गया है। शांता ने कहा कि देश की आबादी तेजी से बढ़ रही है।


जिसे रोका न गया तो यह पूरी व्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय 34 करोड़ की आबादी वाला देश आज 141 करोड़ की जनसंख्या तक पहुंच गया है। संसाधनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है जिससे अपराध भी निरंकुश हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed