{"_id":"5b61b8984f1c1ba61f8b6542","slug":"shanta-kumar-statement-over-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने देश को बना दिया धर्मशाला : शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने देश को बना दिया धर्मशाला : शांता कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों का बसना और मतदाता बनकर चुनाव लड़ना दुर्भाग्यपूर्ण और व्यवस्था पर सवाल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अध्यक्षता में हुआ समझौता एक कारगर कदम था, लेकिन इसे लागू करने की हिम्मत कांग्रेस सरकार दिखा नहीं पाई।
विज्ञापन
अब असम में बांग्लादेशी घुसपैठिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस की नीति जिम्मेवार है। कांग्रेस पार्टी ने देश को लावारिस धर्मशाला बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
किसी भी धर्मशाला में आने वाले व्यक्ति का नाम एक रजिस्टर में लिखा जाता है, आने वाले व्यक्ति की पहचान देखी जाती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वोट के लिए भारत को एक लावारिस धर्मशाला बनाने की कोशिश की है।