भाजपा नेता बोले, नक्सलियों को उन्हीं की भाषा में देना होगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को अपनी रणनीति बदलने के समय आ गया है। नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों को अब उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। यह बात मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने कही।
सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए नक्सली हमले की उन्होंने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जवानों का मनोबल गिरता है। देश में आज तक की सरकारों ने अधूरा विकास किया है। इस कारण नक्सलवाद पनपा है।
आजादी के बाद देश में अमीर ज्यादा धनवान होता गया और गरीब की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया। अब गरीबों को मोहरा बनाकर नक्सलवाद को देश के कुछ जिलों में बढ़ावा दिया जा रहा है। यही देश के विकास के लिए बड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। तब से देश तीव्रता से विकास की ओर अग्रसर हुआ है जो नक्सलवादियों को रास नहीं आ रहा है और वे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार पूरे बजट में बदलाव किया गया है।
अमीरों से टैक्स के रूप में लिया गया और मध्य वर्ग को कुछ दिया गया है। गरीब वर्ग का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा सरकार आज अंत्योदय योजना को धरातल तक पहुंचने में जुटी है।
शांता ने बताया ये है मोदी सरकार का क्रांतिकारी फैसला
शांता कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का जेनरिक दवाइयों को मरीजों तक पहुंचाने का निर्णय एक क्रांतिकारी फैसला है। इससे देश के हर गरीब को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। अभी तक डॉक्टर मरीजों की पर्चियों पर ब्रांडेड दवाइयां लिखते हैं, लेकिन अब केंद्र सरकार के फैसले से गरीब वर्ग के लोगों को अच्छी और सस्ती दवाइयां मिलेंगी।
हिमाचल में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के लिए रेगुलर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में सड़क और रेवले लाइन को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है।
भाजपा का होगा अगला मुख्यमंत्री
पत्रकारों के सवाल पर शांता कुमार ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा का होगा इतना तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य है। कांग्रेस नेताओं की भाजपा में एंट्री पर उन्होंने कहा कि सभी के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।