फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement on congress govt in himachal.

शांता ने कांग्रेस सरकार को दिया नालायक का तमगा

Thu, 14 Jan 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 14 Jan 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement on congress govt in himachal.

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने हिमाचल सरकार को नालायक का तमगा दिया है। पालमपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान शांता कुमार ने कहा कि विकास कार्यों में सरकार विफल हो चुकी है। रोप-वे पर भी शांता कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि पालमपुर के रोप-वे का कार्य कई वर्षों से फाइलों में सिमटा हुआ है। पालमपुर के विधायक एवं विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने भी मुख्यमंत्री से रोप-वे को लेकर बात की है, लेकिन सीएम ने इसे नजरअंदाज कर दिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब धर्मशाला में तो रोप-वे का शिलान्यास करने आ रहे हैं, लेकिन पालमपुर रोप-वे की उन्हें कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज की सराय के लिए उन्होंने ढाई करोड़ रुपये का प्रावधान कर रखा है। बावजूद इसके सरकार अनुमति नहीं दे पाई। शहीद के नाम पर बने सौरभ वन विहार में रॉक गार्डन बनाने के लिए उन्होंने 30 लाख का प्रावधान किया है। इसकी भी अनुमति अभी तक सरकार ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसोस की बात है कि विकास कार्यों के लिए केंद्र पैसा तो दे रहा है फिर भी कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को अनुमति नहीं दे रही। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed