देश में भूखमरी मिटाने के लिए शांता ने सुझाया ये फॉर्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भूखमरी मिटाने के लिए भाजपा सांसद शांता कुमार ने अनोखा उपाय सुझाया है। उनका कहना है कि भूखमरी मिटाने के लिए ये सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के कई मंदिरों में कैद पड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति को बाहर लाया जाए।
इन मंदिरों के तहखानों को खोलना होगा, ताकि देश में भुखमरी से मर रहे गरीब लोगों के आंसू पोंछे जा सकें। देश में पूजा मंदिरों की बजाय सेवा मंदिर होने चाहिए। देश में सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे के आधार पर 60 करोड़ लोग एक हजार रुपये प्रतिमाह से गुजारा कर रहे हैं। 11 करोड़ लोग भुखमरी से मर रहे हैं।
लोग ढो रहे हैं अपना जीवन
शांता ने कहा कि आजादी के 69 साल बाद भी करोड़ों लोग अपना जीवन जी नहीं रहे, बल्कि उसका बोझ ढो रहे हैं। ऐसे में सरकार की तो जिम्मेदारी अधिक है ही, लेकिन पूरे समाज की भी यह जिम्मेदारी है कि सेवा मंदिर से लोगों की सहायता की जाए। इसके लिए समाज को आगे आना होगा।
आज वे सेवा के मंदिर होने चाहिए, जो लोगों के सहयोग से काम करें। आज पूजा के मंदिरों की नहीं, बल्कि सेवा के मंदिरों की जरूरत है। गौरतलब है कि शांता कुमार इससे पहले नो वर्क नो पे का भी समर्थन कर चुके हैं। उनका कहना है कि काम के बदले ही वेतन मिलना चाहिए। फिर चाहे वो नेता हो या फिर कोई कर्मचारी। उन्होंने शोर शराबे के भेंट चढ़े संसद सत्र से मिले वेतन भत्तों को भी बाल आश्रम में दान कर दिया है।