फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sfi

एसएफआई ने किया फैसले का विरोध

Sat, 20 Jul 2019 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
sfi
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से छात्र संगठन के नौ कार्यकर्ताओं के निष्कासन के फैसले का एसएफआई ने विरोध किया है। संगठन ने इसे कैंपस में चल रहे लोकतांत्रिक माहौल को समाप्त करने और तानाशाहीपूर्ण फैसले लागू करने की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

एसएफआई इकाई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर और सचिव जीवन ठाकुर ने कुलपति पर आरोप लगाते हुए विवि में परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियां और अन्य अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों का निष्कासन के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि लगातार कुलपति तरह-तरह के नियम बनाकर छात्रों को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं। निष्कासन चाहे किसी भी छात्र का हो। वह किसी भी छात्र संगठन से ताल्लुक रखता हो, लेकिन छात्र विरोधी फैसले लागू कर कैंपस में लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास होगा। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। छात्र नेताओं का आरोप है कि विवि प्रशासन अपनी तय की गई 19 जुलाई की समय सीमा के भीतर यूजी के परिवार सेटल करवाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

विभागों में कुलपति ने पीजी कोर्स की प्रवेश सूचि लगाने का फ रमान जरूर जारी किया है, लेकिन अभी भी कई विभागों में मेरिट में रहे छात्रों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। बाहरी राज्यों में काउंसलिंग में अपीयर होने वाले विद्यार्थी अभी भी रिजल्ट सेटल करवाने को विवि में भटकने को मजबूर हैं। विक्रम ने कहा कि इन्हीं कुलपति के कार्यकाल में पीएचडी एमसीए जैसे विभागों में अवैध रूप से प्रवेश के मामले सामने आए, जिसकी कोई जांच तक नहीं हुई। छात्रावासों में इंटर हास्टल आउटिंग बंद की गई, दस बजे के बाद एंट्री बंद किए जाने जैसे फैसले लेकर छात्रों को बंदी की तरह रहने पर मजबूर किया जा रहा है। अभिभावकों को झूठे पत्र भेज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। विक्रम ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के एसएफआई हमेशा संघर्ष करती रही है। छात्र संघ चुनाव बहाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली को लेकर एसएफआई आंदोलन करेगी। उन्होंने सभी छात्र संगठनों से मिलकर कैंपस में लोकतंत्र को जिंदा रखने और तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed