फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sfi protest against hpu shimla order of not to wear short clothes in hostel

एचपीयू के छात्रावासों में छोटे कपड़े न पहनने के फरमान, छात्राओं ने जताया विरोध

Sat, 31 Aug 2019 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
sfi protest against hpu shimla order of not to wear short clothes in hostel
- फोटो : अमर उजाला

एचपीयू के छात्रावासों में छात्राओं के छोटे कपड़े न पहनने के फरमान के विरोध में शनिवार को एसएफआई की विवि इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने घूंघट निकालकर विवि प्रशासन के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन


एसएफआई की छात्र उपसमिति ने कहा कि विवि प्रशासन के यह तुगलकी आदेश बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उपसमिति की सचिव सपना ने कहा कि हाल ही में हॉस्टल वार्डन ने आदेश जारी किए हैं कि छात्राएं शाम को आठ बजे के बाद कॉमन रूम और मैस में अपनी मर्जी के कपड़े नहीं पहन सकती हैं।
विज्ञापन


इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पहनने से मनाही करने से जैसे छात्राएं कैद में बंद हैं। विवि प्रशासन गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों को शाम को आठ बजे के बाद छात्रावास में बंद कर देता था। इन्हें दूसरे छात्रावासों में भी नहीं जाने दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इरावती गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन ने लड़कियों को सेंसिबल क्लोथ्स के नाम पर छात्रावास में छोटे कपड़े पहनने के लिए मना कर दिया है। इसका एसएफआई विरोध करती है। छोटे कपड़े पहनने पर रोक के विरोध में छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा।


साथ ही मांग की कि जिन लड़कियों को छात्रावास नहीं मिला है, उन्हें गेस्ट के रूप में हॉस्टल में परमानेंट रहने दिया जाए। एसएफआई की विवि इकाई ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रावास में रह रहीं छात्राओं की मांगों को नहीं माना गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed