{"_id":"5e4e70818ebc3ef2a841c2c7","slug":"sfi-gherao-controller-of-examinations-for-not-declaring-revaluation-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित न करने पर एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित न करने पर एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा
Thu, 20 Feb 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी के छात्रों का पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित न करने से खफा एसएफआई कार्यकर्ताओं ने वीरवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष रविंद्र चंदेल और सचिव गौरव नाथन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विवि की परीक्षा और परिणाम संबंधित प्रणाली को सुधारने तथा लटके पड़े परीक्षा परिणामों को जल्द घोषित करने की मांग को उठाया।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने और बीएड के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने की मांग भी परीक्षा नियंत्रक से की। नाथन ने कहा कि परिणाम के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। विवि लच्चर कार्यप्रणाली के कारण प्रदेशभर के हजारों यूजी छात्र परेशान हो रहे हैं। कहा कि विवि में चल रही नॉन टीचिंग स्टाफ की किल्लत भी परिणाम में देरी की वजह है। बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक गैर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विवि की परीक्षा शाखा के काम को निजी और आउटसोर्स करने का भी एसएफआई ने पुरजोर विरोध किया तथा इनके स्थान पर स्थायी समाधान के रूप में नियमित भर्ती करने की प्रशासन से मांग की गई। गौरव ने कहा कि बीएड दूसरे सेमेस्टर के परिणाम का भी छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, इसे भी जल्द घोषित किया जाए। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित करने और परीक्षा फार्म भरने की तिथि जल्द घोषित किए जाने की मांग करते हुए चेताया कि यदि ऐसा न किया तो एसएफआई आंदोलन छेड़ देगी।
विज्ञापन