{"_id":"4d4ff7cf0eec6ef1bfbe09daaa7529ce","slug":"sfi-demands-bus-service-for-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों के लिए चलाई जाएं बसें: एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों के लिए चलाई जाएं बसें: एसएफआई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Jul 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने अध्यक्ष मनोज और सचिव कपिल की अगुवाई में शुक्रवार को कॉलेज बसें जल्द चलाने की मांग को लेकर परिवहन निगम के एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद एमडी से मिले कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि जल्द से जल्द शहर और शहर के बाहर के क्षेत्रों से कॉलेजों के लिए बसें चलाई जाए। घणाहट्टी, धामी, शोघी मशोबरा जैसे क्षेत्रों से जुलाई से ही बसें चलना शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन
मगर इस बार अब तक बसें चलना शुरू नहीं हुई हैं। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बस पास बनवाने के बावजूद छात्रों को लंबे रूट की बसों या लोकल बसों में धक्के खाते हुए कॉलेज पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
इसलिए बसों को जल्द से जल्द चलाया जाए। कपिल ने कहा कि निगम के महाप्रबंधक ने सोमवार से बसें चलाए जाने का आश्वासन दिया है। एमडी कार्यालय के बाहर किए प्रदर्शन में नीरज, पियूश, अनूप, अंकित, हेप्पी, माही, समृद्धि ने हिस्सा लिया।