फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket kingpin trapped by shimla police

जाल में फंसी महिला, पुलिस अफसर से ही कर दिया लड़कियों का सौदा

Sun, 15 Jan 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jan 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
sex racket kingpin trapped by shimla police

हिमाचल के सोलन में पकड़े गए सेक्स रैकेट में कॉलेज की लड़कियां भी लिप्त थीं। ग्राहकों को कॉलेज की लड़कियां आठ से दस हजार रुपये एक रात के लिए भेजने की बात की जाती थी। शिमला की स्मार्ट पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में सोलन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


रैकेट का पकड़ने के लिए खुद विभाग के अफसरों ने रैकेट की महिला सरगना को फोन पर संपर्क किया और उसे सोलन जाकर दबोचा। एसपी शिमला ने टीम के साथ बैठक की और एएसपी भजन देव नेगी को जांच सौंपी। एएसपी ने सोलन पुलिस को इस बारे में बताया और आरोपी महिला को धर दबोचा। 

विज्ञापन

पढ़िए फोन पर हुई बातचीत..

sex racket kingpin trapped by shimla police

यह केवल एक दिन की पड़ताल नहीं थी। तीन दिन पहले से एएसपी भजन देव नेगी ग्राहक बनकर आरोपी महिला के साथ संपर्क में थे। कैसे पुलिस ने उसके लिए जाल बिछाया। यह भी कम रोचक नहीं है। महिला बेबाकी से लड़कियां देने की बात कह रही थी। उसे इस बात का भी कोई खौफ नहीं था कि सामने वाला उसे ट्रैप कर रहा हो। 

इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोलन में उसका यह अवैध धंधा बेरोकटोक काफी समय से चल रहा था। महिला मोबाइल पर यह भी दावा करती है कि उसके पास कॉलेज की लड़कियां हैं और बहुत सुंदर हैं। यह महिला लड़कियों के लिए एक रात का आठ हजार में सौदा तय करती थी। बताया जा रहा है इस महिला के संपर्क में काफी लड़कियां हैं, हालांकि तहकीकात के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 

पुलिस ने ऐसे ट्रैप की सरगना
एएसपी ग्राहक बनकर महिला के मोबाइल पर कॉल करते हैं
पहला दिन
एएसपी - हेलो 
महिला - हां 
एएसपी - ..... चाहिए 
महिला - मिल जाएगा कब चाहिए ? 
एएसपी - आज ही चाहिए... दो 
महिला - आज नहीं मिल सकती , कल बात करना

दूसरा दिन
अगले दिन एएसपी फिर उस महिला को मोबाइल पर संपर्क करते हैं 
एएसपी - हां आज हो जाएगा 
महिला - हां... हो तो जाएगा 
एएसपी - तो ठीक है... दो लड़कियों को लेकर शिमला आ जाओ
 महिला-  नहीं , सोलन ही आना पड़ेगा 
एएसपी - ठीक है 

तीसरा दिन
एएसपी - सोलन में कहां मिलोगी ? 
महिला - न्यू बस स्टैंड सोलन आ जाओ 
एएसपी - ठीक है , लड़के भेज रहा हूं उनके साथ भेज देना दो लड़कियां 
महिला - ठीक है...

दियूघाट बुलाती है महिला... फिर कहती है बस स्टैंड आओ

sex racket kingpin trapped by shimla police

न्यू बस स्टैंड में पुलिस टीम पहुंचती है और वहां से महिला को फोन करती है लेकिन महिला उन्हें वहां से दियूघाट बुलाती है जब टीम वहां पहुंचती है तो वहां उनका फोन ही रिसीव नहीं करती। काफी देर बाद बात करती है और उन्हें फिर से न्यू बस स्टैंड बुलाती है।

यहां महिला डस्टर गाड़ी में आती है और उसके साथ एक लड़की होती है। महिला कहती है अभी एक ही लड़की है अगर चाहिए तो बोलो। पुलिस बनी ग्राहक के हामी भरने के बाद वह उनसे पैसे लेती है और लड़की को उनके हवाले कर गाड़ी में चली जाती है लेकिन पुलिस की एक गाड़ी उसका पीछा करती है और उसे धर दबोचती है। 

सोलन पुलिस कर रही अब जांच: नेगी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिला सेक्स रैकेट चला रही है। जब शिमला पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी महिला सोलन से ऑपरेट कर रही है तो सोलन पुलिस को इसकी सूचना दी गई और यहां से एएसपी भजन देव नेगी को भेजा गया था। अब सोलन पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

महिला की बताई जा रही तीसरी शादी, पति विजलेंस में है तैनात

sex racket kingpin trapped by shimla police

मिडटाउन सोलन में सेक्स रैकेट में पकड़ी आरोपी महिला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामला काफी हाई प्रोफाइल रैकेट से भी जुड़ा हो सकता है। इस महिला के साथ-साथ कौन संपर्क में था? कहां-कहां इस महिला का देह व्यापार का नेटवर्क फैला है? 

पुलिस कांटेक्टस भी खंगाल रही है। फोन रिकार्ड के अलावा उससे जुड़ी कई बारीकियों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। इस रैकेट के जाल में कई युवतियों के फंसे होने का भी अंदेशा है। लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला ने कुछ खास खुलासे नहीं किए हैं। 

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला शादीशुदा है। इसका पति विजिलेंस में तैनात है। लेकिन पुलिस अधिकारी इसे पुलिस विजलेंस न बताकर किसी अन्य विजिलेंस में तैनात होने की बात कह रहे हैं। यह महिला की तीसरी शादी बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक विवि परिसर में कैंटीन चला रही थी। 

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई धोखाधड़ी के एक मामले में है नामजद

sex racket kingpin trapped by shimla police

धोखाधड़ी के एक मामले में यह महिला पहले भी नामजद है। मामले की जांच कर रहे एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला की डिटेल खंगाली जा रही है अगर इसमें कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। 

आरोपी के फोन रिकार्ड और काल डिटेल खंगाली जा रही हैं। जल्द ही मामले में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान कई राज खुल सकते हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed