फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sex Racket Busted In Manali Nine Woman Arrested Kullu Himachal Pradesh

मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 महिलाओं समेत 11 लोग गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jun 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket Busted In Manali Nine Woman Arrested Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पर्यटन नगरी मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नौ महिलाओं, लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी यहां के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं को देह व्यापार के इस धंधे के बारे में जब पता चला तो पर्यटन नगरी मनाली की छवि को खराब करने पर उतारू लोंगों के खिलाफ वे एकजुट हो गईं। महिलाओं ने मनाली के एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया। उन्होंने प्रशासन और होटल कारोबारियों के साथ बैठक की और खुद शहर की सड़कों पर निकलीं।

विज्ञापन

Sex Racket Busted In Manali Nine Woman Arrested Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

महिलाओं को एक होटल में इस तरह के धंधे का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां  पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं।

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली।

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले

Sex Racket Busted In Manali Nine Woman Arrested Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल 2018 में भी मनाली में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया गया था और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची थी और उसने आपबीती सुनाई थी। वहीं सितंबर 2017 में मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

सूचना के बाद जाल बिछाकर पुलिस होटल में ग्राहक बनकर पहुंची थी। सौदा तय हुआ और पुलिस ने होटल से दो दलाल और तीन विदेशी महिलाओं को दबोच लिया था। इस दौरान दो विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। इन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था। उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाकर मोटी कमीशन ऐंठ रही एक विदेशी महिला और दो दलालों को होटल से पुलिस ने पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed