फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Severe cold in the hilly states

Weather : हिमाचल और उत्तराखंड में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, कश्मीर घाटी के कई जिलों का पारा माइनस में

Wed, 20 Dec 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 06:17 AM IST
सार

घाटी के कई जिलों का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। धीमी गति से चलने वाले कई जलस्रोत जम गए हैं। जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं, हिमाचल के कुकुमसेरी में माइनस 8.6 तक पारा गिर गया।

विज्ञापन
Severe cold in the hilly states
हिमाचल में जमी झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ठंड की चपेट में आ गए हैं। घाटी के कई जिलों का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। धीमी गति से चलने वाले कई जलस्रोत जम गए हैं। जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं, हिमाचल के कुकुमसेरी में माइनस 8.6 तक पारा गिर गया। इससे प्रदेश में सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में 22 और 23 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.5 डिग्री सेल्सियस से 4.2 डिग्री कम है। बारामुला के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे से 1.4 डिग्री अधिक है। अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो एक रात पहले के शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में एक डिग्री से अधिक की गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में बिजली संकट, कांगड़ी बनी सहारा
कश्मीर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति अनियमित होने के कारण, लोगों को ठंड से बचने के लिए कांगड़ी का प्रयोग करना पड़ रहा है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक रात पहले यह 0.8 डिग्री सेल्सियस था, कोकरनाग शहर में पारा शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।


22 से फिर पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उच्च पर्वतीय जिलों में कुछ जगह बर्फबारी की संभावना है। मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 24 दिसंबर से भी धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा भी पड़ रहा है। इससे कई जगह वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed