{"_id":"4bf3d28c40377ac4074ee4cc1e7a228f","slug":"seventh-pay-commession-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल आ रहा है सातवां वेतन आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल आ रहा है सातवां वेतन आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Nov 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की ओर से गठित सातवां वेतन आयोग बुधवार को शिमला पहुंच रहा है। इस दौरान आयोग के पदाधिकारी बुधवार और वीरवार को प्रदेश के कर्मचारी संगठनों और राज्य सरकार के अधिकारियों से विस्तार से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
उनसे फीडबैक लेंगे कि किस तरह से वेतन में बढ़ोतरी की जा सकती है। केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की ओर से ही सातवां वेतन आयोग गठित कर दिया गया था। यह आयोग देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचकर कर्मचारियों और अधिकारियों से राय ले रहा है।
विज्ञापन
साथ ही जमीनी हकीकत भी जानने की कोशिश कर रहा है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर वेतन आयोग की सिफारिशों को भेजने में कोई गलती न होने पाए। आयोग के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
वित्त विभाग से जुड़े अफसरों ने बताया कि कोई कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर भी मिलकर अपनी बात आयोग के सामने रख सकता है या फिर आयोग को ज्ञापन दे सकता है। हिमाचल प्रदेश में लाखों की संख्या में कर्मचारी और अधिकारी हैं।