{"_id":"5929bdc24f1c1b640353815b","slug":"seventeen-injured-as-private-school-bus-goes-out-of-control-due-to-brake-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने पर पेड़ से जा टकराई निजी स्कूल बस, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने पर पेड़ से जा टकराई निजी स्कूल बस, 17 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 28 May 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-जुम्हार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास एक निजी स्कूल बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पेड़ से टकरा दिया।इस हादसे में 17 बच्चों और अध्यापकों को चोटे आई है। गनीमत यह रही कि बस पेड़ से टकराने के बाद वहीं पर रूक गई।
विज्ञापन
अन्यथा सड़क से नीचे लुढ़कने पर जान माल का भारी नुक्सान हो सकता था। बनीखेत स्थित प्राइवेट स्कूल के छात्रों का दल शनिवार को पिकनिक पर चंबा आया था। जोकि शाम के समय जम्मुहार से वापिस लौट रहा थे कि अचानक चामुंडा मंदिर के पास गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। इसके चलते चालक ने बस को पेड़ से टकरा दिया।
विज्ञापन
हादसे के वक्त बस में करीब 17 बच्चे व अध्यापक सवार थे। हादसे के बाद इकठ्ठा हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम व एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस के माध्यम से घायल बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। जहां पर अस्पताल प्रबंधन ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
घायलों की सूची
महिंद्र सिंह, सुनील कुमार, मनीषा, अनीता, नरेंद्र, प्रांजल, शगुन, रूचिका, निवेदिका, प्रियंका, पायल, पल्लवी, पूजा, नंदनी, कामना, भारती टंडन, कली ठाकुर, सीमा घायल हुए हैं। वहीं उपायुक्त सुदेश मोख्टा, सीएमओ डॉ. विनोद शर्मा, एसडीएम बचन सिंह सहित अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से अधिक चोटिल हुए प्रभावितों को पांच-पांच हजार रूपये तो कम चोटिल हुए प्रभावितों को दो-दो हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चामंडा मंदिर के पास स्कूल बस ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई है। घटना में बच्चों को मामूली चोटें लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।