फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven soldiers including Himachal's Ankesh missing in snow storm

बिलासपुर: हिमाचल के अंकेश सहित सात जवान बर्फीले तूफान में लापता

Tue, 08 Feb 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं ( बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं ( बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Feb 2022 11:13 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के सेऊ गांव के अंकेश भारद्वाज अन्य जवानों के साथ पहाड़ियों पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच वहां बर्फीला तूफान आ गया और ये सभी लापता हो गए। सभी जवान 19 जैक बटालियन के बताए जा रहे हैं। लापता जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Seven soldiers including Himachal's Ankesh missing in snow storm
अंकेश भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में हिमाचल के एक जवान सहित सात सैनिक बर्फीले तूफान में छह फरवरी से लापता हो गए हैं। उपमंडल घुमारवीं के सेऊ गांव के अंकेश भारद्वाज अन्य जवानों के साथ पहाड़ियों पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच वहां बर्फीला तूफान आ गया और ये सभी लापता हो गए। सभी जवान 19 जैक बटालियन के बताए जा रहे हैं।  लापता जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


इनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अंकेश के पिता पांचा राम को अरुणाचल से फोन पर इस बारे में सेना के आला अधिकारियों ने सूचित किया है। उन्हें बताया गया है कि अंकेश भी इस दस्ते में शामिल था और बर्फीले तूफान की चपेट में आने से लापता है। उल्लेखनीय है कि अंकेश करीब 22 वर्ष के हैं। वह साल 2019 में भर्ती हुए थे। लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजन परेशान हैं। गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed