फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nine killed, 20 injured HRTC bus falls into gorge in Shimla Himachal Pradesh

शिमला: खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 9 लोगों की मौत, 20 घायल

Sat, 02 Jun 2018 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sat, 02 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Nine killed, 20 injured HRTC bus falls into gorge in Shimla Himachal Pradesh

जिला शिमला के ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर गजैड़ी के पास हिमाचल परिवहन निगम की बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एक घायल ने अस्पताल ले जाते, जबकि दो ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस का चालक भी है। परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे से एक मोड़ पहले बस का पार्ट खराब हो गया और जोर-जोर से आवाज आने लगी। जब तक चालक समझता, बस गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है। ठियोग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 29 सवारियों से भरी निगम की बस (एचपी03बी- 6205) शिमला से नावर टिक्कर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी गई जान

Nine killed, 20 injured HRTC bus falls into gorge in Shimla Himachal Pradesh

सुबह करीब आठ बजे बस गजैड़ी स्थित मंदिर के पास सड़क से करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी ठियोग दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

बस हादसे में महेंद्र चौहान, तुला राम निवासी टिक्कर, बस चालक राजीव सिंह, सुनील शर्मा निवासी बसमोल, रोहिणी निवासी पटाढ़ा थरोला (कोटखाई), मरतु पत्नी हीरा सिंह निवासी कूड़ जैस, सत्या देवी निवासी रौणी और सुखदेव पंडित निवासी बिहार और एक अन्य की मौत हो गई है। 

परिवहन मंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश- परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बस हादसे की घटना पर न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार का खर्च परिवहन महकमा उठाएगा। मंत्री ने आईजीएमसी पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed