Cardiology Department: शिमला के चम्याणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग का सेटअप तैयार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चम्याणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग का सेटअप तैयार हो गया है। अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग में 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन को स्थापित कर सप्ताह के भीतर कैथ लैब का काम पूरा होगा। जुलाई में इस अस्पताल का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने अस्पताल के लिए अतिरिक्त सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा 12 स्टाफ नर्सों की तैनाती की है। केंद्र सरकार की ओर से मशीनरी और उपकरण आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भी 40 लाख रुपये की मशीनरियां खरीदी जानी हैं।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों का उपचार भी चम्याणा में ही होगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) आने वाले मरीजों को चम्याणा अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ओपीडी भी शुरू की जाएगी। आईजीएमसी से 10 विभाग शिफ्ट करने से दो से तीन मंजिलें खाली होंगी। निदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) व चम्याणा अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल चम्याणा में मशीनरी स्थापित होनी शुरू हो गई है। जुलाई में मरीजों को अस्पताल में सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
प्रदेश को मिलेंगे 144 नए डॉक्टर, भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शुक्रवार को सोलन में कहा कि हिमाचल में जल्द ही 144 डॉक्टरों की भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्तमान में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने 1,750 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती की है। इसके अतिरिक्त 500 नए डॉक्टरों के पद भी सृजित किए जाएंगे।