फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior Cong leader Lajja Ram passes away

पूर्व संसदीय सचिव चौधरी लज्जा राम नहीं रहे

Sun, 22 Nov 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 22 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Senior Cong leader Lajja Ram passes away

पूर्व संसदीय सचिव एवं दून से चार बार विधायक रहे 82 वर्ष के चौधरी लज्जा राम नहीं रहे। रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। चौधरी लज्जा राम को रविवार सुबह अचानक सीने में दर्द उठा। उनके छोटे बेटे विधायक राम कुमार चौधरी, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, बड़े बेटे भजन लाल उन्हें बद्दी के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े दस बजे लज्जा राम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हरिपुर संडोली में किया जाएगा। लज्जा राम पहली बार जनता दल से विधायक बने थे। इसके बाद तीन बार कांग्रेस से भी विधायक रहे। वर्ष 2006 में लज्जा राम संसदीय सचिव रहे। लज्जा राम के निधन से बीबीएन में शोक की लहर है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक लज्जाराम के निधन पर जताया दुख- राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दून क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया। लज्जा राम का रविवार को उनके पैतृक गांव में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। चौधरी लज्जा राम सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। वे 82 वर्ष के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लज्जा राम का सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चौधरी लज्जा राम क्षेत्र की जनता से जुडे़ एक प्रसिद्ध नेता थे। इनका दून क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उद्योग तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी चौधरी लज्जा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed