फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   senior citizen not getting pension due to problem in server

सर्वर डाउन होने से नहीं मिल रही बुजुर्गों को पेंशन, डाकघर से लौट रहे खाली हाथ

Mon, 05 Feb 2018 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 05 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
senior citizen not getting pension due to  problem in server

हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में सर्वर डाउन होने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। वृद्ध लाठी के सहारे पहाड़ों के उबड़-खाबड़ रास्ते पार करते हुए डाकघर पहुंच रहे हैं और वहां से उन्हें खाली हाथ घर लौटाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में इस तरह की समस्या ज्यादा आ रही है। 

विज्ञापन


राज्य में बुजुर्गों, विकलांगों, विधवाओं आदि कई वर्गों के लोगों को सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है। ये पेंशन या तो डाकघरों में खोले गए खातों में जा रही है या फिर इसे बैंक खातों में डाला जा रहा है। पहले डाकिए पेंशन घर-घर पहुंचाते थे। अब केवल अस्सी साल से ऊपर की आयु वाले बुजुर्गों के घर ही डाकिए पेंशन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे कम उम्र वालों के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं है। ऐसे में 60 से लेकर 79 साल तक के बुजुर्गों को खुद ही डाकघरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बुजुर्ग लोग बीमारी की हालत में भी बार-बार डाकघरों तक पहुंच रहे हैं। उन्हें बैरंग घर भेजा जा रहा है कि डाकघर में कंप्यूटर में डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। सर्वर डाउन नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को परेशान करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई : निर्मल सिंह 

senior citizen not getting pension due to  problem in server

निदेशक डाक सेवाएं निर्मल सिंह ने बताया है कि बुजुर्गों को परेशान करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अगर बुजुर्ग 80 साल से ऊपर उम्र के हैं तो उनके घर तक हर हाल में पेंशन पहुंचानी होगी और अगर वे इससे कम आयु के हैं और डाकघर जाने में अक्षम हैं तो वे भी किसी संदेशवाहक को डाकघर भेजकर पेंशन एकत्र कर सकते हैं।

निर्मल सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह सर्वर डाउन केवल एक दिन बुधवार हो ही रहा है। डाक कर्मियो को हाथ से चलने वाले उपकरण भी दिए गए हैं। अगर कहीं सिग्नल नहीं है तो वे सिग्नल वाली जगहों पर जाकर भी डाटा फीड कर सकते हैं और पेंशन जारी कर सकते हैं। पेंशन के लिए बजट की भी कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed