{"_id":"591c71704f1c1b8351f23e2f","slug":"selfie-banned-at-chintpurni-temple-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस मंदिर में सेल्फी लेने पर लगी पाबंदी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इस मंदिर में सेल्फी लेने पर लगी पाबंदी, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं(ऊना)
Updated Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में मोबाइल से सेल्फी लेने पर मंदिर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। सेल्फी लेने पर प्रतिबंध सिर्फ मंदिर गर्भ के आसपास एवं मंदिर परिसर के भीतर ही होगा। मंदिर परिसर के बाहर कहीं भी श्रद्धालुओं द्वारा सेल्फी लेने पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन
मंदिर के अंदर मोबाइल से सेल्फी के प्रतिबंध को लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए जगह-जगह पोस्टर भी चिपका दिए हैं। जिससे कोई भी श्रद्धालु नियमों की अवहेलना न कर सकें। ये निर्देश तत्काल लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के भीतर कई श्रद्धालु माथा टेकने के बाद भी मंदिर के अंदर काफी देर तक बैठे रहते हैं और अपने मोबाइल से सेल्फी खींचते रहते हैं। जिससे परिसर के अंदर काफी भीड़ हो जाती है और अन्य श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अब अगर कोई श्रद्धालु मंदिर में सेल्फी लेते हुए पाया गया, तो वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी नियमों की अवहेलना करने वाले पर कार्रवाई करेंगे और उक्त श्रद्धालु का मोबाइल भी जब्त किया जा सकता है। उधर मंदिर अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि मंदिर में मोबाइल से सेल्फी लेने पर बैन लगाया गया है।