फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Self Financed Scheme: 238 students selected in NIT, maximum 94 admissions in engineering

स्वयं वित्त पोषित योजना: एनआईटी में 238 विद्यार्थियों का चयन, सबसे अधिक 94 दाखिले इंजीनियरिंग में हुए

Fri, 18 Aug 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 10:02 PM IST
सार

एनआईटी में आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग समेत कुल सात विभिन्न विभागों में खाली चल रही सीटों को स्वयं वित्त पोषित योजना के तहत भरा जा रहा है। संस्थान ने सीटों को भरने के लिए गत दिवस इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन
Self Financed Scheme: 238 students selected in NIT, maximum 94 admissions in engineering
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में स्वयं वित्त पोषित सीटों के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। एनआईटी में आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग समेत कुल सात विभिन्न विभागों में खाली चल रही सीटों को स्वयं वित्त पोषित योजना के तहत भरा जा रहा है। संस्थान ने सीटों को भरने के लिए गत दिवस इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। देशभर के विद्यार्थियों की ओर से आए आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद संस्थान ने सीटों के लिए योग्य और अयोग्य विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। स्वयं वित्त पोषित योजना के तहत कुल 238 योग्य विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि 13 अयोग्य विद्यार्थियों के आवेदन रद्द किए गए हैं। सबसे अधिक आवेदन सिविल इंजीनियरिंग के लिए प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग के लिए कुल 94 आवेदन सही पाए गए हैं, जबकि पांच अयोग्य विद्यार्थियों के आवेदन रद्द किए गए हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में 44 आवेदन सही पाए गए हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 55 आवेदन सही पाए गए। दो आवेदन रद्द किए गए हैं। इसी तरह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 22 आवेदन सही पाए गए हैं और 5 रद्द हुए हैं। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 15 आवेदन सही पाए, जबकि एक आवेदन रद्द किया गया। सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज में पांच आवेदन सही पाए गए हैं। आर्किटेक्चर में तीन आवेदन सही पाए गए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए 28 अगस्त को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed