फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Selection of multi task workers will be done on the basis of 38 marks, Notification issued by Directorate of Elementary Education

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना: 38 अंकों के आधार पर होगा मल्टी टास्क वर्करों का चयन

Thu, 17 Mar 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

राज्य शिक्षा विभाग में 8,000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती 38 अंकों के आधार पर होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Selection of multi task workers will be done on the basis of 38 marks, Notification issued by Directorate of Elementary Education
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग में 8,000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती 38 अंकों के आधार पर होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से वर्करों की भर्ती की जाएगी। जिन आवेदकों के परिवारों में सरकारी नौकरी में कोई नहीं होगा, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। घर से स्कूल की दूरी के आधार पर आठ अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों को इसके लिए ग्राम पंचायतों या कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र लाना होगा। जिस क्षेत्र में स्कूल है, वहां के स्थानीय निवासी को आठ अंक दिए जाएंगे। अन्य क्षेत्र के लोगों को दो से छह अंक मिलेंगे। आठवीं कक्षा पास आवेदक को आठ अंक और पांचवीं कक्षा पास को पांच अंक दिए जाएंगे। विधवा अनाथ और दिव्यांगों को आठ अंक मिलेंगे।

विज्ञापन


विषम परिस्थितियों में रहने वाले आवेदकों को पांच अंक दिए जाएंगे। पति से अलग रहने वाली महिला को तीन अंक मिलेंगे। अगर किसी आवेदक के परिवार की ओर से सरकारी स्कूल को भूमि दान में दी गई है, उन्हें भी आठ अंक मिलेंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को तीन अंक दिए जाएंगे। बेरोजगार परिवार से संबंधित आवेदक को भी तीन अंक मिलेंगे। अधिसूचना के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियम 18 के तहत पूर्व में शुरू की गई भर्ती को रद्द कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मुख्यमंत्री की संस्तुति पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 196 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed