फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Selection of 12 cadets for shooting competition

Shimla News: शूटिंग स्पर्धा के लिए 12 कैडेटों का चयन

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Selection of 12 cadets for shooting competition
शिमला। राजधानी के जुबड़हट्टी में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप से चंडीगढ़ में होने वाले निदेशालय स्तर की ग्रुप शूटिंग स्पर्धा के लिए 12 कैडेटों का चयन किया गया है। यह कैडेट हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल के बीच होने वाली स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कैंप के सोमवार को जुब्बड़हट्टी में आयोजित समापन समारोह में एनसीसी 7 एचपी (आई) के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक जवान उसके अनुशासन से ही पहचाना जाता है, जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी है। चयनित कैडेटों में दीपक, नीतिश कुमार, एंजल, अंशिका गुलेरिया, सूर्यांश कोहली, हिमांशी ठाकुर, आशीष कुमार, प्रीति राणा, साक्षी, प्रियांशु ढटवालिया, प्रियांशु और श्रेया शर्मा शामिल हैं। कैडेटों ने रिज पर हुए गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में भी हिस्सा लिया। कैंप का आयोजन कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। कैंप का संचालन सूबेदार श्याम लाल, सोमदत्त,
विज्ञापन

सी क्यूएमएच किरण कुमार, हवलदार अनिल कुमार, पूर्णा बहादुर, दीपक बसनेट, बाल बहादुर, राजेश और एएनओ कमलेश कुमार ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article