फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   See tourists enjoying the beautiful valleys on Apna Desh Yatra

Shimla News: देखो अपना देश यात्रा से हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
See tourists enjoying the beautiful valleys on Apna Desh Yatra
आईआरसीटीसी की ओर से आयोजित की जा रही यात्रा, आज शिमला से मनाली जाएंगे सैलानी
विज्ञापन

कालका से शिमला चार्टर्ड ट्रेन में पहुंचे बंगलूरू के सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) चंडीगढ़ की ओर से आयोजित देखो अपना देश यात्रा के माध्यम से पर्यटक हिमाचल की वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बुधवार को दूसरा टुअर आयोजित किया गया।
पर्यटक कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर स्पेशल बुकिंग कर चार्टर्ड ट्रेन से शिमला आ रहे हैं। इसमें बंगलूरू से 20 सैलानियों का ग्रुप शिमला आया। इस यात्रा में स्पेशल पैकेज पर पर्यटकों को शिमला और मनाली में घुमाया जा रहा है। सैलानियों ने शिमला के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर यहां के पहाड़ों की सुंदरता को निहारा। अब वीरवार को यह ग्रुप मनाली के लिए रवाना हो जाएगा। शिमला तक सभी यात्री चार्टर ट्रेन में आए वहीं यहां से आगे यात्रियों के लिए ट्रैवलर बुक की थी। आईआरटीसी चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरजोत सिंह संधू ने बताया कि यह यात्रा रेलवे टूरिज्म और हेरिटेज ट्रैक को प्रमोट करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए हिमाचल सरकार के साथ समझौता भी हुआ है। कार्यालय के कंसल्टेंट अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि आईआरटीएस की यह दूसरी यात्रा है। पहली यात्रा 11 अप्रैल को आयोजित की थी। इसके बाद अगली यात्राएं एक जून के बाद आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इन दिनों बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में सैलानी शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। शिमला में इन दिनों बाहरी राज्यों के मुकाबले मौसम अनुकूल बना हुआ है। सभी ट्रेनों में 26 अप्रैल तक लंबी वेटिंग चल रही है। कालका और शिमला के बीच 103 सुरंगें सफर को दिलचस्प बनाती हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन पर 33 नंबर बड़ोग सुरंग सबसे लंबी है। रेलवे की ओर से इन दिनों हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की डिमांड पर रेल मोटर कार और चार्टर्ड ट्रेनें भी चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article