फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   section 118 issue: voice of p mitra will be matched from Speech

विजिलेंस ने निकाला नया रास्ता, अब ऐसे होगा मित्रा की आवाज का मिलान

Tue, 16 Jul 2019 01:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
section 118 issue: voice of p mitra will be matched from Speech
फाइल फोटो

धारा 118 के तहत जमीन खरीदने की अनुमति देने में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पार्थ सारथी मित्रा की आवाज का सैंपल विजिलेंस ने सरकारी कार्यक्रमों से इकट्ठा कर लिया है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में मित्रा द्वारा बतौर प्रमुख सचिव या मुख्य सचिव दिए भाषणों को विजिलेंस ने सचिवालय प्रशासन व सामान्य प्रशासन विभाग से हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


अब इन रिकार्डिंगों और विजिलेंस के पास इस केस से संबंधित रिकार्डिंग में मौजूद शब्दों का मिलान किया जाएगा। दरअसल, अभी तक विजिलेंस को मित्रा की आवाज का सैंपल नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मित्रा ने खुद भी आवाज का सैंपल देने से इंकार कर दिया था, ऐसे में ब्यूरो की जांच ठप हो गई थी। लेकिन इस बीच ब्यूरो ने आवाज के सैंपल के लिए दूसरा रास्ता निकाल लिया है।

अब जीएडी और एसएडी से मिले रिकार्डिंग के डाटा और पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के मामले में आधिकारिक दस्तावेज के रूप में मित्रा मामले में ट्रांसफर कराई कॉल रिकार्डिंग डाटा का मिलान करेगा।


विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि घूसखोरी से जुड़ी रिकार्डिंग के शब्दों का मिलान कर सबूत जुटाए जाएंगे। इसके बाद ही विजिलेंस मित्रा मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed