फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Second phase of census begins in Shimla.

Shimla News: शिमला में जनगणना का दूसरा चरण शुरू

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Second phase of census begins in Shimla.
शिमला। राजधानी में जनगणना के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। 30 सितंबर तक चलने वाली जनगणना के लिए जिला शिमला में 434 प्रगणक और 62 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति से करीब 40 सवाल पूछ रहे हैं। यदि किसी परिवार में चार सदस्य हैं तो चारों से व्यक्तिगत तौर पर जानकारी ली जा रही है। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में जनगणना विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज सिन्हा और आयुक्त सचिन कंवल ने बताया कि शिमला के 10 वार्डों में जनगणना का काम पूरा हो चुका है। बाकी वार्डों में प्रगणकों की टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। इसके बाद पहली अक्तूबर से रिवीजन राउंड शुरू होगा। संयुक्त निदेशक पंकज सिन्हा ने बताया कि शिमला में कुछ घरों को खाली दर्ज किया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इन घरों में रह रहे लोगों ने अपना पता किसी अन्य जिले का बताया था। सिस्टम में वह घर खाली अपडेट हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article