फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   second day match between Himachal and Odisha of CK Nayudu Cricket Tournament

डीबी रंगी का शतकीय प्रहार, कार्तिक ने चटकाए 7 विकेट

Thu, 10 Jan 2019 06:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 10 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
second day match between Himachal and Odisha of CK Nayudu Cricket Tournament

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और ओडिशा के बीच सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच मैच का दूसरा दिन हिमाचल के मध्यक्रम के बल्लेबाज डीबी रंगी और ओडिशा के तेज गेंदबाज कार्तिक के नाम रहा।

विज्ञापन


रंगी ने पहली पारी में 106 रन बनाए। ओडिशा के कार्तिक ने 26.1 ओवर में 106 रन देकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में ओडिशा के 161 रन के जवाब में हिमाचल ने 324 रन बनाए। पहली पारी में हिमाचल को 163 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। हिमाचल से डीबी रंगी ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। सलामी बल्लेबाज एसजी अरोड़ा 39 और आरआई ठाकुर 22 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएस खंडुरी और मोहम्मद खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। एए वालिया ने 42, एनए शर्मा 27, एएस जसवाल 24, जयशेधान ठाकुर 40 और एनके कंवर ने चार रन बनाए, जबकि विपिन शर्मा चार रन बनाकर नॉटआउट रहे।


ओडिशा से कार्तिक ने सात, सौरभ कनोजिया दो और आशीष रॉय ने एक विकेट चटकाया। दूसरी पारी में ओडिशा के सलामी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाए। स्वास्तिक 13 और अमृत आठ रन पर आउट हो गए। क्षयमासागर बाल 51 और सौभग्या राजन मिश्रा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हिमाचल से एएस जंवाल ने एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed