फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Second Corps Home Guard won the volleyball tournament

Shimla News: द्वितीय वाहिनी होमगार्ड ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Second Corps Home Guard won the volleyball tournament
शिमला। अग्निशमन सप्ताह के तहत इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित अंतर जिला वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन वीरवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में द्वितीय वाहिनी होमगार्ड (शिमला) की टीम ने कुल्लू बटालियन की टीम को तीन सीधे सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सह-विशेष सचिव डीसी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उप कमांडेंट जनरल अरविंद पराशर, कमांडर आरपी नेप्टा, कमांडेंट कुलदीप कपिल ने भी मौजूद रहे। डीसी राणा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर 20 अप्रैल को अग्निशमन सप्ताह के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article