ठंड का आगाज, मनाली की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रे पर बर्फ के फाहे गिरने से पर्यटन नगरी में ठंड का आगाज हो गया है। ऊंची चोटियों पर भी सीजन का पहला ताजा हिमपात हुआ। देर रात को हुए हिमपात के कारण ऊझी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है।
पर्यटन नगरी मनाली की आसपास की चोटियों फ्रेंडशिप पीक, मकव्रे, शिक्रवे, हनुमान टिब्बा, लद्धाखी पीक, शेती धार, मनाली पीक, भृगु तुंग, हामटा जोत, शिरधन तुंग, सेवन सिस्टर पीक सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने ट्रैकिंग करवाने वाले मनाली के सभी एजेंटों से आग्रह किया है कि मौसम को देखते हुए ही ट्रैकिंग के लिए जाने वाले ग्रुपों को को भेजा जाए।
कारोबारी गदगद, अच्छे बिजनेस की उम्मीद
कुल्लू-मनाली होम स्टे ऐसोसिएशन के चेयरमैन संजय दत्ता, होटल एसोसिएशन मनाली के चेयरमैन डोलेराम, मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन व्यवसायी एमसी ठाकुर, सुशील कुमार, मनोज कुमार के अनुसार मनाली के ऊंचे क्षेत्रों में हो रही हल्की बर्फबारी पर्यटन व्यवसाय के लिए एक शुभ संकेत है।
उन्हें उम्मीद जताई कि अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो दशहरा पर पर्यटन सीजन में पर्यटकों को रोहतांग तथा हामटा में भरपूर बर्फ के दीदार हो सकेंगे।
स्थानीय निवासियों ने स्वेटर और जैकेट पहनने शुरू कर दिए हैं। मनाली घूमने आने वाले पर्यटक भी ठंड से बचाव को खरीदारी में जुटे हैं। इससे कारोबारी गदगद हैं।