फ्रांसीसी नागरिकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल हिमाचल के त्रियुंड से लापता हुए दो फ्रांसीसी नागरिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। करीब एक साल बाद जिला प्रशासन ने इन नागरिकों को खोजने का फैसला किया है।
प्रशासन ने इसके लिए बाकायदा टीम का गठन भी कर लिया है। सर्च ऑपरेशन की टीम में पुलिस विभाग के तीन एएसआई, दो कांस्टेबल, चार होमगार्ड के जवान, मैकलोडगंज स्थित माउंटनेरिंग इंस्टीट्यूट के दो इंस्ट्रक्टर, तीन स्थानीय ट्रैकर, असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में 14 आईटीबीपी जवानों की टीम सहित 30 लोग शामिल रहेंगे।
असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में आईटीबीपी के 14 जवानों की टीम कुल्लू से धर्मशाला सोमवार को पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन पांच दिन चलेगा।
22 मई को हुए थे लापता
सर्च ऑपरेशन के लिए टीम मंगलवार को त्रियुंड के लिए रवाना होगी। सर्च ऑपरेशन ग्लेशियर की मून पीक में चलेगा। टीम पहले जाकर त्रियुंड के पास पड़ने वाला इलाका नाम की जगह पर कैंप लगाएगी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि 22 मई 2013 को मून पीक से दो फ्रांसीसी नागरिक वेलेंटीन और फ्रेंकोइस लापता हो गए थे। पहले पुलिस ने भी इनकी तलाश की लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया।
एक साल बाद जागे प्रशासन ने फिर से इनकी तलाश का निर्णय लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोकटा का कहना है कि लापता फ्रांसीसी नागरिकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।