फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SDM will investigate on the spot how many disaster-affected people have built houses.

Shimla News: कितने आपदा प्रभावितों ने बने घर, मौके पर जांचेंगे एसडीएम

Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SDM will investigate on the spot how many disaster-affected people have built houses.
डीसी ने सभी एसडीएम को दिए निरीक्षण के निर्देश
विज्ञापन

कितने घर बने, कितना काम पूरा हुआ की देनी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में कितने आपदा प्रभावितों ने सरकार से पैसा मिलने के बाद घर का निर्माण किया है, इसका जायजा लेने के लिए रविवार को सभी एसडीएम मौके पर जाएंगे। मौके पर कितना निर्माण हुआ, कितना काम बचा है, इसका फोटो सहित पूरा ब्योरा उपायुक्त को देना अनिवार्य होगा।

जिला शिमला के सभी 12 एसडीएम को रविवार को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा राहत पैकेज के तहत लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। राहत पैकेज के तहत निर्मित होने वाले घरों का एसडीएम स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इनकी मौके की रिपोर्ट के बाद जिला की समायोजित रिपोर्ट बनाई जाएगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को आपदा राहत पैकेज 2023 और 2025 की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को इस बारे में आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है लेकिन कई घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसमें जिन प्रभावितों को धनराशि जारी की गई है, उनके घरों का निरीक्षण पटवारियों को अपनी फील्ड बुक की रिपोर्ट में दर्ज करना होगा। यदि किसी पटवारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। काम शुरू होने से पहले साइट की फोटो और काम के दौरान की फोटो राजस्व कार्यालय में साझा करनी होगी। इसमें उन मामलों की जांच भी की जाएगी जिसमें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घर दिखाया गया है लेकिन असल में वे आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त थे।
विज्ञापन




एसडीएम के लिए जारी किया शेड्यूल
उपायुक्त अनुपम कश्यप के निर्देशों के बाद हर एसडीएम को लाभार्थी के घर का निरीक्षण करना होगा। इन आदेशों के अनुसार छोटू निवासी भोटाच तहसील डोडरा क्वार में एसडीएम डोडरा क्वार, लच्छर राम निवासी गांव कुरटा तहसील जांगला में एसडीएम रोहडू, प्रमोद सिंह, निवासी दुनिया डाकघर देवठ तहसील चौपाल में एसडीएम चौपाल, जोगिंद्र सिंह, निवासी पलवी तहसील ठियोग में एसडीएम ठियोग, मनीश निवासी गांव घरवटी, कुमारसैन में एसडीएम कुमारसैन, दलीप सिंह, निवासी गांव चुरिया में एसडीएम कुपवी जांच करेंगे। लीलावती काल्टा निवासी गांव मालथ में एसडीएम कोटखाई, नोख राम निवासी गांव मझीबड़ में एसडीएम सुन्नी, विद्या नंद निवासी गांव शिल्ला तहसील ननखड़ी में एसडीएम रामपुर, प्रदीप कुमार निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर के नजदीक कसुम्पटी में एसडीएम शहरी निरीक्षण करेंगे। 10 अप्रैल 2026 को जिला के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्व के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा राहत पैकेज 2023 और 2025 के लाभार्थी
आपदा राहत पैकेज 2023 के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों में चौपाल में 83, ठियोग में 26, कुमारसैन में 48, रोहडू में 22, कुपवी में 11, शिमला ग्रामीण में 8, डोडरा क्वार में 3, जुब्बल में 37, रामपुर में 120, कोटखाई में 55 सहित कुल 405 लाभार्थी हैं। इनमें से 366 को पहली किस्त जारी की जा चुकी है। 254 को दूसरी किस्त और 175 को तीसरी किस्त जा चुकी है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 2,149 लाभार्थियों को राशि जारी की चुकी है। राहत पैकेज 2025 के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 115 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के तहत 725 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article