फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SDM kelong escaped from glacier in lahaul spiti

हिमखंड खिसकने से बाल-बाल बचे एसडीएम, डीएसपी ने खींचकर बर्फ से निकाला बाहर

Mon, 24 Sep 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 24 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
SDM kelong escaped from glacier in lahaul spiti

भारी बर्फबारी के बीच राहत कार्य का जायजा ले रहे कार्यकारी उपायुक्त एवं एसडीएम केलांग अमर नेगी अचानक हिमखंड गिरने से बाल-बाल बच गए। टीम में शामिल डीएसपी हरीश शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें खींचकर बर्फ से बाहर निकाला।

विज्ञापन


कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी बर्फबारी में फंसे सैलानियों और मजदूरों के लिए राहत कार्य शुरू करने के लिए टीम सहित पैदल मनाली-लेह मार्ग का मुआयना करने गए थे। बिलिंग नाला के पास अचानक हिमखंड खिसक गया। उनके साथ चल रहे डीएसपी हरीश ने उन्हें एकदम पीछे खींच लिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, इस घटना के बाद भी एसडीएम समेत डीएसपी और आपदा प्रबंधन की टीम राहत कार्य में जुटी रही। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी के कई हिस्सों में हिमखंड गिरने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ ने बर्फबारी के तीन दिन बाद भी मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं किया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार से किराए की जेसीबी से सड़क बहाली का काम शुरू करने का निर्णय लिया है।


उधर, एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि बिलिंग नाला के समीप अचानक हिमखंड लुढ़कने से वे इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। डीएसपी हरीश उन्हे पीछे नहीं खींचते तो वह बर्फ में दब सकते थे। कहा कि लाहौल में मौसम अभी भी खराब चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed