{"_id":"595aab6215d555e3be52668bac7f854f","slug":"sd-public-school-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी स्कूल: कबड्डी में टैगोर हाउस प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी स्कूल: कबड्डी में टैगोर हाउस प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी स्कूल गंज बाजार की शनिवार को विवि के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मुकाबलों में टैगोर हाउस ने विजयी रहा। इस इंटर हाउस खेलकूद मुकाबलों का शुभारंभ सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान हुए खेल मुकाबलों में खो खो मुकाबले में शिवाजी हाउस ने बाजी मारी। इस दौरान तीसरी से आठवीं कक्षा तक की प्रतियोगिताओं में 50,100,200 मीटर दौड़ें, मटका फोड़, चम्मच दौड़ , तीन टांग दौड़, शॉट पुट, भाला, चक्का फेंक जैसे खेल मुकाबले हुए।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य बी के सौंधी ने 21 अलग अलग खेलों के मुकाबलों के विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षक विजय सिंह ठाकुर सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन