फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scrub typhus: seven person died in himachal

आईजीएमसी में स्क्रबटायफस से सातवीं मौत

Sat, 06 Sep 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
scrub typhus: seven person died in himachal

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से एक और मरीज की मौत हो गई। सूरत सिंह (50) अर्की सोलन का रहने वाला था। नौ दिन से अस्पताल में उपचाराधीन था। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से यह सातवीं मौत है।

विज्ञापन


शुक्रवार तक मरीजों का आंकड़ा 255 तक पहुंच गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि एक और मरीज की स्क्रब टायफस से मौत हुई है। इन दिनों सावधानी बरतने की जरूरत है। बीमार होने की स्थिति में तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। इसमें जरा भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


ये हैं स्क्रबटायफस के लक्षण

• तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है।
•जोड़ों में दर्द तथा कंपकंपी के साथ बुखार, शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
• अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना

ऐसे करें रोकथाम

•शरीर की सफाई का ध्यान रखें।
•घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें।

ऐसे होता है स्क्रब टायफस

यह रोग एक जीवाणु (रिकेटशिया) से संक्रमित पिस्सू (माइट) के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियों तथा घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफस बुखार पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed