फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scrub typhus patients in mandi

स्क्रब टायफस की चपेट में छात्र, मचा हड़कंप, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 05 Aug 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sun, 05 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
scrub typhus patients in mandi

डेंगू के बाद मंडी में अब स्क्रब टायफस की दस्तक से हड़कंप मच गया है। गोहर में एक छात्र में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह छात्र गुजरात में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। कुछ दिन पहले ही वह गोहर आया था। यहां पहुंचने पर उसे बुखार ने जकड़ लिया। बुखार नहीं उतरा तो उसे गोहर चिकित्सालय लाया गया। खून के परीक्षण में छात्र को स्क्रब टायफस की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन


उधर, स्क्रब टायफस का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गोहर अस्पताल में तैनात एमडी डॉ. रोशन ठाकुर ने कहा कि छात्र गुजरात में पढ़ता है। बुखार से पीड़ित वह उपचार के लिए आया था। स्क्रब टायफस के लक्षण होने के चलते उसका टेस्ट करवाया गया। जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई है। छात्र का इलाज चल रहा है। उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

विज्ञापन

यह है स्क्रब टायफस

scrub typhus patients in mandi

स्क्रब टायफस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो जानलेवा है। इसके लक्षण चिकनगुनिया जैसे ही होते हैं। यह घास में रहने वाले कीड़ों में पलने वाले पिस्सू की वजह से फैलता है। डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप जहां शहरी क्षेत्रों में ज्यादा होता है, वहीं स्क्रब टायफस के मामले गांवों में ज्यादा पाए जाते हैं।

लक्षण- सिरदर्द, सर्दी लगना, बुखार, शरीर में दर्द तथा तीसरे से पांचवें दिन के बीच शरीर पर लाल दाने निकलना, इसके लक्षण होते हैं। रोग में सभी या कुछ लक्षण सामने आ सकते हैं। रोग की अवधि दो से तीन सप्ताह की होती है। 

बचाव- यह रोग ज्यादातर कीड़ों के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए सबसे जरूरी है कि आसपास झाड़ियां और घासफूस को पनपने दें। अगर आपके गार्डन में कीड़ों का प्रकोप है तो उचित दवा के इस्तेमाल से इन्हें नियंत्रण में रखें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े ही पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed