{"_id":"62c9c22b8bf40e72133932f8","slug":"science-classes-not-strat-in-dhami-collage-shimla-news-sml414729842","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी कॉलेज में छह साल बाद भी साइंस की कक्षाएं शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी कॉलेज में छह साल बाद भी साइंस की कक्षाएं शुरू नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2016 में खुल गया था कॉलेज
साइंस पढ़ने के लिए युवाओं को जाना पड़ता है कई किमी दूर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला की सीमा सोलह मील स्थित धामी कॉलेज में छह साल बाद भी साइंस संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। वर्ष 2016 में इस कॉलेज में कला संकाय की कक्षाएं शुरू की गई थीं। इसके बाद वाणिज्य संकाय में बीकॉम की कक्षाएं शुरू हुईं। लेकिन पांच साल से अधिक का समय बीत जाने पर भी कॉलेज में मूलभूत, ढांचागत सुविधाएं होने के बावजूद बीएससी की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
राजधानी के कॉलेजों से छात्रों की भीड़ कम करने और घणाहट्टी, धामी, जिला सोलन के शालाघाट, अर्की तक के क्षेत्र छात्रों की सुविधा के लिए धामी कॉलेज खोला था। कॉलेज का आलीशान भवन है। इसके बावजूद अभी तक साइंस की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। वर्ष 2019 में वर्तमान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अगले सत्र से साइंस की कक्षाएं कॉलेज में शुरू करने की घोषणा की थी। इसका स्थानीय जन प्रतिनिधियों और आम जनता ने स्वागत किया था। आज कॉलेज में कला और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं की संख्या 400 के पार हो चुकी है लेकिन बीएससी की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। धामी, दाड़गी, घणाहट्टी, शालाघाटा और अर्की के कुछ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बीएससी करने के लिए रोजाना दो से ढाई घंटे का सफर कर शिमला के कॉलेजों में पढ़ने आना पड़ रहा है। धामी कॉलेज के बहुमंजिला भवन में साइंस के लिए लैब, लेक्चर
थियेटर सहित हर सुविधा मुहैया करवाई गई है।
कॉलेज में शुरू की जाएं साइंस की कक्षाएं
शिमला। टुटू विकास खंड की शकराह पंचायत के प्रधान इंद्र सिंह कंवर, घंडल पंचायत और प्रधान हरि नंद ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से धामी कॉलेज में इसी सत्र से बीएससी प्रथम वर्ष का बैच बिठाने की मांग की है। इससे दो जिलों के सैकड़ों छात्र छात्राओं को घरद्वार बीएससी डिग्री की पढ़ाई करने की सुविधा नसीब हो।
विज्ञापन
दस जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
धामी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने कहा कि शिक्षा विभाग के तय शेड्यूल के अनुसार कॉलेज में दस जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट www.gdcdhami.ac.in पर छात्रों के लिए नए सत्र में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश को आवेदन के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 20 जुलाई तक आवेदन होगा। 21 जुलाई को पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी जाएगी। 22 से 25 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित जानकारी कॉलेज के टेलीफोन नंबर 0177-2779955,56 पर संपर्क कर प्राप्त किया सकता है।