फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   school reopen from today for first and second class in himachal pradesh

हिमाचल: पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी आज से खुलेंगे स्कूल

Mon, 15 Nov 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 05:00 AM IST
सार

शिमला के निजी स्कूल प्रबंधन तय नहीं कर पाए हैं कि सोमवार से प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाना है या उनकी ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। ऐसे में अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी है।

विज्ञापन
school reopen from today for first and second class in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 20 माह बाद सोमवार से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की भी नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना महामारी के बीच सोमवार से पहली से 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के दरवाजे खुल जाएंगे। हालांकि कोरोना के मामले बढ़ने के अलावा स्कूली बच्चे भी पॉजिटिव आ रहे हैं, इससे अभिभावकों में महामारी को लेकर डर बना हुआ है। 

विज्ञापन


शीतकालीन छुट्टियों वाले निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाने पर अभी संशय की स्थिति है। शिमला के निजी स्कूल प्रबंधन तय नहीं कर पाए हैं कि सोमवार से प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाना है या उनकी ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। ऐसे में अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के निजी स्कूलों में मार्च 2020 के बाद सोमवार से पहली से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों की कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। 15 मार्च, 2020 को कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई के साथ व्हाट्सएप से शिक्षण सामग्री भेजने का काम भी आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। मिड-डे मील पर फिलहाल अभी रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed