फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School premises to be inspected daily; flying drones over the buildings is prohibited.

Shimla News: स्कूलों परिसर की हर रोज होगी जांच, भवन के ऊपर से ड्रोन उड़ाने पर रोक

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
School premises to be inspected daily; flying drones over the buildings is prohibited.
खास
विज्ञापन


डीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी, परिसर की सुरक्षा जांचने के बाद पुलिस को भेजना होगी जानकारी
स्कूल परिसर में काम करने वाले और कर्मचारियों का सत्यापन जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और इसे सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को डीसी अनुपम कश्यप ने बचत भवन में निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर रोज स्कूल शुरू होने से पहले परिसर की जांच जरूरी है। प्रत्येक स्कूल प्रबंधन रोजाना जिला पुलिस को प्रमाण पत्र देगा कि स्कूल परिसर की सुरक्षा जांच कर ली है।
स्कूल शुरू होने से पहले और बंद होने के बाद नियमित सुरक्षा जांच करना अनिवार्य होगा। इसके साथ स्कूल परिसर के आसपास और ऊपर से किसी तरह के ड्रोन उड़ाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी स्कूल की सुरक्षा को लेकर कोई भी अफवाह या सूचना मिलती है तो पुलिस यह जांच करेगी कि संबंधित स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा प्रमाण पत्र दिया है या नहीं। स्कूल के सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी की भी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने प्रधानाचार्यों को एसओपी का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी चर्चा की। इसके साथ ही उपायुक्त ने स्कूल परिसरों में बाउंड्री वॉल/फेंसिंग, नियंत्रित प्रवेश एवं निकास, विजिटर रजिस्टर, सुरक्षा गार्ड तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों, स्कूल बसों के ड्राइवरों, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और अन्य बाहरी कर्मियों का आवश्यक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। स्कूलों में वाहनों एवं ड्राइवरों का सत्यापन, सीसीटीवी सिस्टम के लिए बिजली के बैकअप की व्यवस्था, जरूरत पड़ने पर ड्रोन सर्विलांस तथा परिसर में निर्माण कार्य चलने की स्थिति में श्रमिकों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण और मासिक सुरक्षा ऑडिट लागू करने तथा प्रत्येक स्कूल में सुरक्षा नोडल अधिकारी नियुक्त कर सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने को कहा गया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के अनुपस्थित रहने और उनकी जगह अन्य लोगों को भेजे जाने पर नाराजगी भी जताई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की पुलिस को तुरंत दें सूचना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव जीत सिंह ने कहा कि स्कूल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। स्कूल के प्रवेश द्वार पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा कर्मियों से जांच करवाने तथा स्कूल के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article