फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Path cleared for the formation of a student union at Himachal Pradesh University.

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विवि में छात्र संघ के गठन का रास्ता साफ

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for the formation of a student union at Himachal Pradesh University.
दस दिन के भीतर बनेगी नई एससीए
विज्ञापन

कुलसचिव ज्योति राणा ने जारी की अधिसूचना
एक से 10 सितंबर तक पूरी होगी गठन प्रक्रिया


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्योति राणा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में छात्र केंद्रीय संघों का गठन एक से 10 सितंबर तक पूरा करना होगा। यह निर्णय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर कुलपति की मंजूरी के बाद लिया है।

अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में छात्र केंद्रीय संघ और कॉलेजों में कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ गठित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के वर्ष 2016 में अधिसूचित छात्र केंद्रीय संघ संविधान के अनुसार होगी। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध और संचालित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को गठन प्रक्रिया तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों के लिए केवल संघ गठन तक ही जिम्मेदारी सीमित नहीं रहेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक कॉलेज को अपने कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की सूची विश्वविद्यालय को भेजनी होगी। यह सूची नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के दस दिन के भीतर भेजना अनिवार्य किया है। विश्वविद्यालय ने प्रधानाचार्यों को सूची भेजने में देरी नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों से प्राप्त सूचियों के आधार पर छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम की धारा 15-ए (1) के प्रावधान लागू होंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि छात्र संघों का गठन निर्धारित संविधान और नियमों के तहत ही होगा। विवि प्रशासन के फैसले से कैंपस और कॉलेजों में छात्र प्रतिनिधित्व को लेकर गतिविधियां तेज होंगी। छात्र संगठनों की ओर से लंबे समय से छात्र संघ गठन की मांग उठती रही है। अब विश्वविद्यालय ने गठन के लिए निश्चित समयसीमा तय कर दी है। एक सितंबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया में नामांकन और संघ गठन के अगले चरण पूरे किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र केंद्रीय संघ का संविधान अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article